फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तापमान का पारा 43 के पार, आसमान से बरसते रहे अंगारे

तापमान का पारा 43 के पार, आसमान से बरसते रहे अंगारे

Sun, 09 Jun 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
तापमान का पारा 43 के पार, आसमान से बरसते रहे अंगारे
तापमान का पारा 43 के पार, आसमान से बरसते रहे अंगारे - फोटो : amar ujala
बलिया। तापमान बढ़ने के साथ ही तल्ख धूप से लोग बेहाल रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई। घर से बाहर निकले लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान रहे। मौसम की बेरुखी के चलते सुबह 10 बजे के बाद नगर की सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू का असर नगर के बाजारों में भी करीब एक सप्ताह से देखने को मिल रहा है। सुबह आठ बजे के बाद से तापमान का पारा धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो रहा है तो वह तीन बजे तक अपने चरम पर रहा है। धूप के बढ़ने के साथ तापमान में आए बदलाव को सहन करने में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले ही लोग पूरी तरह से अपने शरीर को कपड़े से ढंक कर निकल रहे है। दोपहर के समय नगर के बाजार की सड़कें सूनी पड़ जा रही है। गर्मी और लू के चलते भीड़ से पटा रहने वाला टीडी कालेज चौराहा भी खाली पड़ जा रहा है। ताल-तलैया सूख जाने से पशु-पक्षी को पानी के लिए भटकना पड़ रहा हैै। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग लस्सी और शीतल पेय का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशुनपुरा: तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के चलते लोग बगैर किसी कार्य के घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दोपहर के समय गर्मी के कारण सड़के सूनी पड़ जा रही हैं। रविवार को विशुनपुरा, मालीपुर और नगरा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर होते होते गर्मी अपने पूरे चरम पर थी। दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबकने पर मजबूर हो गए। वहीं यात्री वाहनों बसों, जीपो में सवार लोग गर्मी के बीच सफर करते हुए अधिक परेशान नजर आए। बिल्थरारोड, रसड़ा, देवरिया, मऊ जाने वाली बसों में लोग पसीने पोंछते नजर आए। सबसे बुरा हाल बच्चो एवं महिलाओं का था। शाम तक यही स्थिति जारी रही। तेज धूप व चिपचिपी उमस भरी गर्मी के कारण घरों में भी लोग बेचैन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed