फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुजारी को न्याय दिलाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया थाने का घेराव

पुजारी को न्याय दिलाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया थाने का घेराव

Sun, 09 Jun 2019 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुजारी को न्याय दिलाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया थाने का घेराव
बलिया/ मनियर। थाना क्षेत्र के बडागांव स्थित मुनी ब्रह्म बाबा के मंदिर के पुजारी के शौच कर लौटते समय एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा पीटे जाने का मामला गरमाने लगा है। पुलिस के आरोपियों से मिलीभगत कर मामूली धारा में अभियोग पंजीकृत करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने पुजारी व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में थाने पर पहुुंचकर ढ़ाई घंटे तक हंगामा किया। मौके पर कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार बांसडीह पंडित शिव सागर दूबे, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद फोन पर पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्र नाथ ने भी लोगों व भाजपा जिलाध्यक्ष से उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को समझाया। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुजारी लखन दास पर शनिवार सुबह तीन बजे भोर में खेत से शौच कर वापस लौटते समय कथित रूप से एक वर्ग विशेष के आधा दर्जन युवकों ने हमलाकर दिया था। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आधा दर्जन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। लेकिन आरोपियों के विरुद्ध हुई करवाई से असंतुष्ट ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनियर थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व मंत्री उपेंद्र तिवारी को भी पुजारी के पीटे जाने व पुलिसिया करवाई से अवगत कराया। कहा कि न्याय नहीं मिला तो सीएम से शिकायत करूंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपियों को हवालात की जगह आगंतुक कक्ष में देखकर नाराजगी जताई। वहां खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल एवं प्लेट मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनता का आक्रोश बढ़ गया और थाने पर पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू हो गई। भीड़ को उग्र देखते हुए कथित हमलावरों को आनन फानन में हवालात में बंद कर दिया गया। थाने पर हंगामा देख पुलिस ने बांसडीह, सहतवार, पकड़ी सहित कई थानों की फोर्स बुला ली गई। इस बाबत पुजारी लखन दास ने कहा कि हमला होने के बाद से मैं अन्न जल का त्याग चुका हूं। जब तक मुझे न्याय नहीं मिलेगा तब तक मैं अन्न जल ग्रहण नहीं करूंगा। पुलिस अधीक्षक बलिया व जिलाध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता हुई। पुलिस अधीक्षक ने फोन पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर जिलाध्यक्ष ने जनता को भरोसा दिया तब ग्रामीण वापस लौट और मामला शांत हुआ। इस मौके पर युवा नेता गोपाल जी प्रधान प्रतिनिधि लाल बहादुर वर्मा, लखन दास, राजेश सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, रघुनाथ, शिव जी गुप्ता, प्रभु नाथ उपाध्याय, दीपू सिंह, राजेश सिंह, जोगिंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed