फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राशनकार्ड फीडिंग में पूर्ति विभाग की धांधली आई सामने

राशनकार्ड फीडिंग में पूर्ति विभाग की धांधली आई सामने

Sat, 08 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड फीडिंग में पूर्ति विभाग की धांधली आई सामने
बैरिया। राशन कार्डों की फीड़िंग में बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आई हैं। एक उपभोक्ता के राशन कार्ड में सदस्यों के नाम में अलग-अलग धर्मों के लोगोें के नाम शामिल हैं तो एक राशन कार्ड में एक महिला को 65 बच्चों की मां बताया गया है। यह महज त्रुटि है या राशन में घोटाले के लिए ऐसा जानबूझ कर किया गया है, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

बैरिया ब्लाक क्षेत्र के करमानपुर ग्राम पंचायत के नए पात्र गृहस्थी के साठ से अधिक कार्डधारकों की फीड़िंग 30 व 31 मई को की गई। इसमें बड़े पैमाने पर त्रुटि हुई है। करमानपुर के एक राशन दुकान के पात्रगृहस्थी कार्ड संख्या 219341182510 कार्डधारक विमलेश पासवान के कार्ड पर यूनिट के रूप में राजकुमार प्रसाद, जुबैदा खातून, सईदा खातून, कार्ड संख्या 219341182496 कार्डधारक फिरोज के कार्ड पर यूनिट दीपक कुमार गोंड, बृजकिशोर राय, अवतारू रजक, कार्ड संख्या 219341176951 कार्डधारक अमन अली के कार्ड पर यूनिट के रूप में प्रतीक सिंह को भाई, जगन्नाथ राम को भाई, संदीप शर्मा का नाम बेटे के रूप में अंकित किया गया। इसी तरह कार्ड संख्या 219341176945 कार्डधारक नवनीत के कार्ड पर यूनिट के रूप में रेनू पांडेय, कृष्णा वर्मा, साहिल वर्मा का नाम शामिल हैं। कार्ड संख्या 219341176917 कार्डधारक विवेक पांडेय के पिता का नाम चंद्रेश्वर यादव अंकित हैं। कार्ड संख्या 219341176953 कार्डधारक प्रियांशी कुमारी के कार्ड पर यूनिट के रूप में राहुल वर्मा, श्लोक सिंह, दीपू कुमार गुप्ता का नाम अंकित है। कार्ड संख्या 219341181872 कार्डधारक हरिओम प्रसाद पुत्र शिवपूजन मौर्य के कार्ड पर दो पत्नी का नाम भी है। इसमें यूनिट के रूप में कमलेश राय भाई, आकाश पासवान बेटा, सुरसरी देवी पत्नी, छितेश्वर राय बेटी, पार्वती देवी पत्नी, रामाधार अंकित है। कार्ड संख्या 219341181848 कार्डधारक जिज्ञासा मौर्य के परिवार में रेशमा खातून, विमला राय, सपना राय को शामिल किया गया है। कार्ड संख्या 219341176909 कार्ड धारक संजय शर्मा के परिवार में शिवकुमार शर्मा, हीरा यादव, भोला यादव को शामिल कर यूनिट बनाया गया है। यहां तक कि श्रीमती देवी को 65 पुत्रों की मां बताया गया है।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बलिया दिनेश कुमार ने बताया कि पात्र गृहस्थी राशनकार्ड फीडिंग में हुई गड़बड़ी संज्ञान में आई है। जल्द ही गलती से दर्ज हुए नाम हटा दिए जाएंगे। बैरिया तहसील में पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ को डीएसओ की ओर तैनाती का आदेश किया है।
विज्ञापन


तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने तहसील क्षेत्र के बिना आधार कार्ड फीडिंग वाले राशन कार्डधारकों का कार्ड काट दिया था। हालांकि इसमें कुछ जायज भी कटे थे, जिसे पूर्ति निरीक्षक ने आनलाइन फीडिंग कराने को कहा था। इसको लेकर राशन माफिया नाराज हुए और वे तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक का स्थानांतरण कराने में भी सफल रहे। इसके बाद राशनकार्ड फीडिंग में गड़बड़ी शुरू हो गई है। फिलहाल बैरिया पूर्तिनिरीक्षक का कार्य एआरओ संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाए गए पूर्ति निरीक्षक को किया तैनात : बैरिया। कुछ माह पहले बैरिया तहसील में तैनात रहे पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ राशन और लिपिक बच्चा बाबू को निलंबित कर दिया था। बैरिया क्षेत्र में खाद्यान्न में वसूली व धांधली को लेकर वायरल हुए दो ऑडियो के मामले में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने यह कार्रवाई की थी। बाद में पूर्ति निरीक्षक की फिर तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed