{"_id":"5cfbf737bdec22070e2bdf2d","slug":"15600166885-ballia-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान की हुई जांच तो फंस सकती है कई अफसरों की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान की हुई जांच तो फंस सकती है कई अफसरों की गर्दन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शादी अनुदान योजना के तहत सत्यापन के बाद तैयार सूची को समाज कल्याण विभाग के बाबू, जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा सीडीओ व डीएम ने अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना में सामने आ रहे गोलमाल की उच्चस्तरीय जांच हुई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं और साथ ही कई अफसरों की गर्दन भी फंस सकती है।
वर्ष 2018-19 में शादी अनुदान योजना में गोलमाल के कई मामले सामने आ चुके हैं। समाज कल्याण के पर्यवेक्षक ने दुबहड़ ब्लॉक की जांच में 24 लाभार्थियों को गलत तरीके से भुगतान करने का खुलासा करते हुए रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी के अलावा सीडीओ व उप निदेशक समाज कल्याण आजमगढ़ को भेजी थी। हालांकि उपनिदेशक के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से जांच की जा रही है और इस मामले में शक की सूई पटल सहायक पर है। वहीं, दूसरी ओर जिला समाज कल्याण विभाग से कुल 1742 लाभार्थियों को शादी अनुदान देने की सूची सत्यापन आदि के बाद तैयार की गई।
इस सूची पर विभाग के एक बाबू के अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह व डीएम भवानी सिंह खंगारौत का हस्ताक्षर है। आलम यह है कि शादी अनुदान में सभी ब्लॉकों में धांधली हुई है। कहीं जाति व धर्म बदलकर अनुदान का लाभ दिया गया है तो कहीं एक परिवार के पति, पत्नी व बेटी केे जिले के अलग-अलग बैंकों में खाता खोलवाकर धनराशि भेजी गई है। अगर इस योजना की उच्च स्तरीय जांच हुई तो कई चौंकाने तथ्य सामने आ सकते हैं और इस मामले में कई ब्लाकों के बाबू, सचिव, बीडीओ के अलावा आला अधिकारियों की गर्दन भी फंस सकती है।
विज्ञापन
सीडीओ बीएन सिंह ने बताया कि शादी अनुदान योजना में सामने आई गड़बड़ी की जांच समाज कल्याण अधिकारी की ओर से कराई जा रही है। अन्य मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।