फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विवादो के बीच नपा की ‘बोर्ड मीटिंग’ पर फिर लगा ग्रहण

विवादो के बीच नपा की ‘बोर्ड मीटिंग’ पर फिर लगा ग्रहण

Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
विवादो के बीच नपा की ‘बोर्ड मीटिंग’ पर फिर लगा ग्रहण
बलिया। बेदुआ मुहल्ले में निरीक्षण करने गए चेयरमैन से हाथापाई के बाद नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। शुक्रवार को होने वाली बोर्ड मीटिंग स्थगित कर दी गई है। चेयरमैन से हुए घटनाक्रम के बाद नगर पालिका में पुलिस का पहरा लगा हुआ है। उधर नगर पालिका अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बेदुआ मोहल्ले में गुरुवार की सुबह पानी टंकी का निरीक्षण करने लखनऊ से आए आर्किटेक्ट अमित चौधरी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के उपर कुछ मनबढ़ों ने हाथ छोड़ दिया था। हमला करने के बाद मनबढ़ भाग गए थे। इस मामले में चेयरमैन अजय कुमार ने नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी व सभासदों के साथ बैठक कर डीएम व एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद चेयरमैन ने एक अधिवक्ता समेत पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन के साथ हुए विवाद के कारण जो बोर्ड मीटिंग शुक्रवार को नहीं हुई। मीटिंग की अगली तारीख तय नहीं है। ज्ञात हो कि नगर पालिकार में 17 अक्टूबर के बाद कोई बोर्ड मीटिंग नहीं हुई। इसके चलते करोड़ों के प्रोजेक्ट पर कार्ययोजना नहीं बन सकी। इसको लेकर बीते दिनों सभासदगण भी मुखर हो उठे थे। जिस पर शुक्रवार सात जून को बोर्ड मीटिंग बुलाई गई थी। लेकिन छह जून को चेयरमैन के साथ हुई घटना के बाद शुक्रवार को नगर पालिका में तय बोर्ड मीटिंग नहीं हुई। ईओ डीके विश्वकर्मा ने बताया कि फिलहाल बैठक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed