{"_id":"5cf9452fbdec2207114c12c4","slug":"155984004114-ballia-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया की बेटी ने नीट में मनवाया लोहा, खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया की बेटी ने नीट में मनवाया लोहा, खुशी
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए हुई राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 में जिले की हर्षिता जायसवाल को 1523वीं रैंक मिली है। हर्षिता ने 720 में से 642 अंक अर्जित कर ओबीसी वर्ग में 402वीं रैंक प्राप्त किया है।
शहर के महावीर घाट रोड निवासी हर्षिता जायसवाल के पिता मनोरंजन जायसवाल व्यवसायी हैं। उनकी माता वंदना जायसवाल एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। हर्षिता ने हाईस्कूल की पढ़ाई 2016 में सेंट थामस स्कूल से की जबकि इंटरमीडिएट की शिक्षा 2018 में ज्ञान कुंज एकेडमी से लीै। बेटी की सफलता से मां-पिता सहित परिवार के लोग काफी खुश हैं। मां वंदना जायसवाल ने अपनी लाडली को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हर्षिता को बधाई देने वालों का तांता सुबह से ही लगा रहा। इस सफलता पर हर्षिता ने बताया कि उसे डॉक्टर बनने की प्रेरणा माता-पिता से मिली। वह डॉक्टर बनकर माता-पिता का सपना पूरा करेगी। कहा कि परीक्षा में सफल होने की उम्मीद तो थी लेकिन ओबीसी वर्ग में 204वीं रैंक मिलने की उम्मीद नहीं थी।