फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अब किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा अनुदान

अब किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा अनुदान

Tue, 28 May 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अब किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा अनुदान
अब किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

क्रासर:::
- कृषि विभाग में पूर्व से किए गए पंजीकरण को किया गया है अमान्य
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। अब किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही कृषि उपकरणों, बीज आदि पर अनुदान मिलेंगे। भारत सरकार द्वारा कृषि विभाग में पूर्व में किए गए किसानों के पंजीकरण को अमान्य कर दिया गया है।
किसानों को विभिन्न तरह के बीज, कृषि उपकरण, कृषि रक्षा उपकरण, फसलों की सुरक्षा के लिए दवाइयों आदि के अलावा अनाज रखने के लिए बखारी आदि पर सालों से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। हालांकि पहले निर्धारित अनुदान की राशि को कम करते हुए किसानों से भुगतान लिया जाता था। लेकिन करीब चार साल पहले भारत सरकार की ओर से किसानों के अनुदान को लेकर नया प्रावधान डीबीटी (डाइरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) लागू किया गया। इसके किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया जिसमें किसानों के ब्योरे फीड किए गए थे। लेकिन वर्ष 2018-19 में भारत सरकार की ओर से किसान सम्मान योजना लागू किया गया और इसके तहत किसानों को सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए बने पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण किया गया और जो पहले से पंजीकृत थे उनका ब्योरा फीड किया गया। भारत सरकार का मानना है कि किसान सम्मान योजना में अधिकांश किसान शामिल हैं लिहाजा इस ब्योरे के आधार पर किसानों को सुविधाएं दी जाएं। इसको देखते हुए अब भारत सरकार की ओर से पूर्व में किए गए पंजीकरण को अमान्य करते हुए केवल किसान सम्मान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि किसी भी तरह का अनुदान दिया जाएगा। हालांकि सरकार की ओर से यह व्यवस्था दी गई है कि जो किसान इस पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं वह अपना पंजीकरण जिला कृषि अधिकारी को आवेदन देकर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
296302 पंजीकृत किसानों के सत्यापन में मिली थी गड़बड़ी
बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना लागू करने के लिए प्रावधान किया गया कि पहले जो किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं उनका सत्यापन संबंधित तहसीलों से कराने के बाद उनकी फीडिंग किसान सम्मान निधि पोर्टल पर किया जाए। इसके बाद अन्य किसानों का चिह्नांकन राजस्व विभाग की ओर से करते हुए उनके दस्तावेज लेकर फीडिंग की जाए। जिले में कुल 296302 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत थे। लेकिन जब इनका सत्यापन शुुरु हुआ तो अधिकांश किसानों के नाम व पते गलत मिले। हालांकि अधिकारियों ने इसी आधार आनन-फानन में फीडिंग भी कर दी लिहाजा 80 हजार किसानों की धनराशि खाते में पहुंची ही नहीं और वापस हो गई।
इनसेट...
इन नंबरों पर संपर्क कर ले सकेंगे जानकारी
बलिया। कृषि विभाग में पूर्व से किए गए किसानों के पंजीकरण पर अब कोई सुविधा नहीं मिलेगी। किसी भी तरह के अनुदान आदि के लिए किसानों को किसान सम्मान योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। अगर किसी को किसी तरह की परेशानी हो तो वह जिला कृषि अधिकारी के नंबर 9452533291 या जेई के नंबर 8934073958 पर संपर्क कर सकते हैं।

इनसेट...
किसानों को अनुदान व अन्य सुविधाएं केवल किसान सम्मान योजना के पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही मिलेगी। जो किसान इस पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वह अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि विभाग में पूर्व से किए गए पंजीकरण को अमान्य किया गया है।
विकेश कुमार
जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed