{"_id":"5cec160dbdec2207194b10e7","slug":"155897606118-ballia-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस समर कैंप में बच्चों ने मॉडल की प्रस्तुति की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस समर कैंप में बच्चों ने मॉडल की प्रस्तुति की
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के निर्देशन में संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से सोमवार को राजेंद्र पब्लिक स्कूल पौहारीपुर में साइंस समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग तरह के विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।
समर कैंप के दौरान बच्चों ने वाटर फाउंटेन का निर्माण किया और उसे चलाकर भी दिखाया। प्रशिक्षक अश्वनी तिवारी की ओर से बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सतीश चंद्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीडी राय ने बताया कि समाज में अगर हमें विज्ञान के प्रति कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव करना है तो इसकी शुरुआत बच्चों से करनी होगी। कहा कि बच्चे जितने विज्ञान के प्रति जागरूक होंगे समाज उतना ही जागरूक होगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने समाज में विज्ञान के महत्व को बताया।