फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सलेमपुर सीट पर सबसे ज्यादा सिकंदरपुर सीट पर हुआ मतदान

सलेमपुर सीट पर सबसे ज्यादा सिकंदरपुर सीट पर हुआ मतदान

Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर सीट पर सबसे ज्यादा सिकंदरपुर सीट पर हुआ मतदान
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में इस बार के बार के लोकसभा चुनाव में 54.22 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह रही कि सलेमपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से सिकंदरपुर में सबसे अधिक मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। यहां कुल 52 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में 55 प्रतिशत, सलेमपुर में 54 प्रतिशत, बेल्थरारोड में 53 प्रतिशत, सिकंदरपुर में 58 प्रतिशत और बांसडीह में 52 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। सिकंदरपुर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं ने उत्साह के साथ धूप में भी जाकर मतदान किया था जिससे मत प्रतिशत बढ़ा। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही मतदान स्थल पर अधेड़ व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर, मिष्ठान व पानी की व्यवस्था की गई थी। इससे मतदाताओं को सहूलियत हुई। मतदान के बाद सेल्फी लेकर मतदाताओं ने और लोगों को भी जागरूक किया था। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को हर बूथ पर भारी संख्या में तैनात किया गया था। हालांकि ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित हुआ था। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज सिवान कला के बूथ नंबर 159, निपनिया में बूथ संख्या 138, 139, सिवानकला पश्चिमी के बूथ नंबर 155 पर ईवीएम मशीन में खराबी आई थी जिसे बाद में ठीक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed