फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलिस पर पत्थर बाजी की घटना के बाद छोटकी बेलहरी में दहशत का है माहौल

पुलिस पर पत्थर बाजी की घटना के बाद छोटकी बेलहरी में दहशत का है माहौल

Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पत्थर बाजी की घटना के बाद छोटकी बेलहरी में दहशत का है माहौल
सहतवार। क्षेत्र के छोटकी बेलहरी गांव में मतदान का बहिष्कार के बाद कुछ लोगोें से जबरन मतदान कराने का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने रविवार की शाम पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना के बाद कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। रविवार की रात पुलिस ने गांव में चक्रमण किया था लेकिन दबिश नहीं दी थी।
विज्ञापन

रविवार को मतदान के दिन रोड नहीं तो वोट नहीं को लेकर छोटकी बेलहरी के लोगों ने एकल बूथ संख्या 450 पर मतदान का बहिष्कार किया गया था जिससे दिन भर में एक भी मत नहीं पड़ा। आरोप है कि शाम को पुलिस ने बीएलओ चिंता देवी के पति श्याम बिहारी यादव, चौकीदार कुंजबिहारी तथा एक ग्रामवासी सुरेश सिंह से जबरन मतदान करा दिया। इस बात को लेकर गांववालों तथा पुलिस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी की थी। पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्होंने भगाने का प्रयास किया था। इसी को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हुई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और मिट्टी के टुकड़े फेंकने शुरू कर दिए। इससे अधिकारियों को भागने पर विवश कर दिया। अब कार्रवाई को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed