{"_id":"5ce2db8bbdec22072925662c","slug":"1558371264629-ballia-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलोजन लाइट की गैस से दूल्हे के पिता समेत 29 की आंखों में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलोजन लाइट की गैस से दूल्हे के पिता समेत 29 की आंखों में दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। हैलोजन बल्ब के लिकेज से निकली गैस से दुल्हे के पिता सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की आंखों में दर्द के साथ जलन होने लगी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया। यहां इन सभी का इलाज किया गया।
बताया जाता है कि मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी रामबचन चौहान के पुत्र मनीष चौहान की बरात 19 मई की रात मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव के पास रामगढ़ में राज नारायण चौहान के यहां रविवार को गई थी। इस दौरान बारात में गए युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान डीजे में लगे हाइलोजन बल्ब का शीशा फूटा हुआ था। जिसका गैस का धीरे-धीरे फैल गया लेकिन इसका असर रात में नहीं हुआ।
इधर, बरात वापस लौटने के बाद घर गये युवक सो गए। जब सोमवार को युवक जगे तो आंख में दर्द के साथ पानी गिरने लगा और आंखें खून की तरह लाल रंग की हो गयी। इसमें दूल्हे के पिता रामबचन चौहान 55 के अलावा संजीव 23, अनिल चौहान 24, सोनू चौहान 14, सुनील 18, अजीत 22, मुकेश चौहान 20, छोटू चौहान 17, परतोश 12, बच्चन 46, सुजीत 11, दीपू 10, सुजीत 11, सर्वनाथ 28, कमल 45, अनूप 20, पप्पू 23, अखिलेश 15, विमलेश 14, शत्रुघ्न 13, कन्हैया 17, अजय 16, अजय 26, सोनू 15, सोनू 14, जयप्रकाश 15, विजय 16, अमन 10, वशिष्ठ राम 31 आदि आंख के दर्द व जलन से पीडि़त है। इन सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सक, पीएचसी मनियर डॉ. शहाबुद्दीन ने बताया कि मेरे पास कई लोग आए थे। इन सभी के आंखों में परेशानी थी। इसकी जांच करने पर पता चला कि किसी रसायन या कैमिकल से उनकी आंखों में रिएक्शन हुआ है।