{"_id":"5ce2db7ebdec22074d53c1d0","slug":"15583712515-ballia-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार में आया युवक गंगा में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार में आया युवक गंगा में समाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। मुंडन संस्कार में शामिल होने आया रेवती गांव निवासी शिवजी पटेल का बीस वर्षीय पुत्र ओमसागर उर्फ सिंटू सोमवार की सुबह हल्दी क्षेत्र के गंगापुर घाट पर स्नान करते समय पैर फिसलने से गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंचे एसओ हल्दी ने गंगा में जाल डलवाकर युवक को ढूंढने का घंटों प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से परिवार के लोग दुखी हैं।
रेवती थाना क्षेत्र के रेवती वार्ड संख्या 2 निवासी उमेश कुमार के घर में एक बच्चे का मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए परिवार के लोग सोमवार की सुबह गंगा नदी के गंगापुर घाट पर आए थे। मुंडन संस्कार चल रहा था। इसी बीच मुंडन संस्कार में शामिल होने आया ओमसागर पटेल साथियों के साथ नदी में स्नान करने लगा। नहाते समय पैर फिसलने से ओमसागर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार को दी गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची नदी में जाल डलवाकर डूबे ओमसागर पटेल को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, किसी प्रकार मुंडन संस्कार पूरा किया गया।
रेवती संवाददाता के अनुसार नगर के वार्ड संख्या दो के निवासी शिवजी पटेल के पुत्र ओम प्रसाद उर्फ सिंटू के गंगा में डूबने से परिवार के लोग दुखी हैं। चार भाइयों बिट्टू, मिंटू, लंबू में सिंटू दूसरे नंबर का है। मां विद्यावती देवी का जहां रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पिता शिव जी सहित दादा ब्रह्मेश्वर पटेल गहरे सदमे में हैं।