फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उत्साहित होकर गए बूथ नाम न होने पर मायूस लौटे

उत्साहित होकर गए बूथ नाम न होने पर मायूस लौटे

Mon, 20 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
उत्साहित होकर गए बूथ नाम न होने पर मायूस लौटे
हल्दी। मतदाता सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में मतदान केंद्रों पर फार्म सात भरवाकर मतदान कराने का निर्देश था लेकिन सूची में नाम नहीं होने के कारण बहुत से लोग मतदान से वंचित हो गए। उनका आरोप है कि इससे अवगत कराने पर पीठासीन अधिकारी ने बताया कि फार्म सात नहीं है। अगर सूची में नाम नहीं रहने वाले लोगों से फार्म सात भरवाकर मतदान कराया जाता तो मत प्रतिशत बढ़ सकता था।
विज्ञापन

रविवार को मतदान के दौरान उत्साहित होकर मतदान करने गए कई युवक-युवतियां घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान नहीं कर सकीं। बबुआपुर निवासी नीलम उपाध्याय, राजेश, अरुण, विजय, रोहित, विनय, विपिन मतदान से वंचित रह गए। इनका कहना है कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार हर मतदान केंद्र पर फार्म संख्या 7 उपलब्ध रहेगा। इसे भर कर जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वह अपना वोट दे सकते हैं लेकिन पीठासीन अधिकारी सहित कोई भी अधिकारी ऐसा फार्म उपलब्ध न होने की बात कही। विगही बूथ पर पहुचें सेक्टर मजिस्ट्रेट से पूछे जाने पर बताया कि इस बाबत ट्रेनिंग के दौरान मुझे कुछ नही बताया गया है। इसी प्रकार बिगही निवासी विकलांग आशिक अंसारी(47), प्रियंका ,पल्लवी, प्रगति सहित कई लोग पहले चुनावों में वोट दे चुके थे लेकिन इस बार वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

उधर, मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम थे जो दिवंगत हो चुके हैं। बिगही में मुक्तेश्वर तिवारी ,श्रीकृष्ण तिवारी ,कैलाश तिवारी, कुनकुन ,बचकलिया ,भगरसनी इन सबका नाम है जिनकी मृत्यु 3 से 4 वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बुजुर्गों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। भरसौंता निवासी जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उदयभान सिंह की 101वर्षीय मां श्रीमती बचनी देवी ने बूथ संख्या 368 में जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed