{"_id":"5ce2db78bdec2207237e2df8","slug":"155837124414-ballia-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं की कमी, गंदगी देख सीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं की कमी, गंदगी देख सीएमओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड/नगरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके मिश्र ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर, नगरा के सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं क ी कमी और साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर मातहतों को फटकार लगाई। महिला चिकित्सालय में टूटे के फर्श को देख नाराजगी जताई।
सीएमओ मिश्र ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान अनेक चिकित्स और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जीवन रक्षक दवाओं के अभाव पर बिफरे सीएमओ ने केंद्र पर हर समय दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राजकीय महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को खामियां मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी देख सीएमओ भड़क गए तथा साफ- सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही टूटे फर्श का शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
नगरा प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने सोमवार को सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता व एंटी रैबीज की उपलब्धता का हाल जाना। सबसे पहले सीएचसी नगरा पहुंचे सीएमओ ने साफ सफाई, स्टाक रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डा. एके राय ने सीएचसी पर पेयजल की अनुलब्धता, बाउंड्रीवाल का न होना, अधूरे पड़े चिकित्सकों के आवास के संबंध मे सीएमओ को जानकारी दी।
विज्ञापन
अधीक्षक ने अस्पताल पर एंटी रैबीज व एंटी स्नैक के इंजेक्शन उपलब्ध होने की जानकारी दी। सीएमओ ने एएनएम की उपस्थिति के विषय मे भी जानकारी ली। इसके बाद पीएचसी पहुंचे सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्त से दवाओं का स्टाक, ओपीडी, के संबंध मे जानकारी हासिल की। उन्होने साफ-सफाई, उपस्थिति रजिस्टर व स्टाक रजिस्टर को भी देखा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्त, डा. राहुल सिंह, डा. रिंकेश कुमार, बीपीएम पीयूष कुमार श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट गुलाब चंद आदि मौजूद रहे।