{"_id":"5c9bc1c9bdec221462308f98","slug":"151553711561-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक समेत तीन को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक समेत तीन को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अपने कार्य के प्रति लापरवाह रहने वाले बैरिया क्षेत्र के भुवाल छपरा के दो प्रधानाध्यापकों समेत तीन को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र बैरिया के खंड शिक्षा अधिकारी से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। तीनों अध्यापक बीते सोमवार को डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। बीएसए की इस कार्रवाई से लापरवाह अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत सोमवार को नौरंगा और भुवाल छपरा के बूथों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूलों पर अध्यापकों की उपस्थिति की खराब हालत देखी थी। भुवाल छपरा पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरजा शंकर पांडेय व सहायक अध्यापक विनोद कुमार सिंह अनुपस्थित मिले थे। इसी प्रकार भुवाल छपरा नं-2 पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव गैरहाजिर थे। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल इस स्थिति से अवगत कराते हुए इन अध्यापकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बीएसए ने तीनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी, बेलहरी को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगा है। निलंबित अध्यापक गिरजाशंकर पांडेया व विनोद कुमार सिंह को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिया पर संबद्घ किया गया है। वहीं, संजय कुमार यादव को प्राथमिक विद्यालय भरसौता, शिक्षा क्षेत्र बेलहरी पर संबद्ध किया गया है।