फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आग से आधा दर्जन झोपड़ियां राख

आग से आधा दर्जन झोपड़ियां राख

Fri, 01 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
आग से आधा दर्जन झोपड़ियां राख
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में अज्ञात कारणों से शुक्रवार को लगी आग में आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं, उसमें रखा दैनिक उपभोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आग में एक बछिया जलकर मर गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी लालाराम के घर में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के पारस राम, देउ राम, पार्वती देवी, शोभा राम, जयनाथ, धरम, बबन, जनार्दन राम की रिहायशी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें पीड़ितों का गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वही जयनाथ की झोपड़ी में बंधी बछिया जलकर मर गई। सूचना पर पहुंचे दोकटी एसआई राज कपूर सिंह, ग्राम प्रधान रामाशंकर सिंह व तहसीलदार बैरिया राम नारायण वर्मा ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट---
बिटिया के शादी का समान भी राख
लालगंज। पीड़ित देऊ राम की बेटी सुमंती की शादी गोपाल नगर में तय थी। जिसके तैयारी के लिए रखा नकदी पांच हजार रुपये, गहने और अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed