फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एनएच मरम्मत को लेकर निकाली पदयात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन

एनएच मरम्मत को लेकर निकाली पदयात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन

Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एनएच मरम्मत को लेकर निकाली पदयात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया विधान सभा के एनएच 31 पर मांझी घाट से लेकर बेलहरी गांव तक की सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इसकी मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने गुरुवार की सुबह दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में जयप्रभा सेतु से बलिया जिलाधिकारी कार्यालय तक के लिए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा 14 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचेगी और मार्ग के मरम्मत को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी झलन के नेतृत्व में युवकों का हुजूम गुरुवार की सुबह एनएच 31 मांझी घाट के जयप्रभा सेतु पर सुबह पदयात्रा निकालने से पूर्व राष्ट्रगान गाकर जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। झलन ने बताया कि हम लोग जनजागरण करते हुए 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को एनएच की मरम्मत को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यह मरम्मत नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री के फरमान के एक वर्ष बीतने के बावजूद सड़कें दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। खासकर एनएच की दशा भी खराब है इस पर चलना दूूभर हो गया है। इसको लेकर आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस मौके पर रणधीर सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, बबलू बाबा, पंकज उपाध्याय निखिल, इशांत सिंह राजपूत, मनीष पुरी, शिवम सिंह, विशाल सिंह, मुकेश सिंह, भोला सिंह, प्रभात सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed