{"_id":"5ac26c564f1c1bd7618b520a","slug":"151522691158-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 के बजाय अब 22 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 के बजाय अब 22 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अप्रैल को होने वाला राष्ट्रीय लोक अदालत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर अब 22 अप्रैल को दीवानी न्यायालय में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी फौजदारी, राजस्व, भूमि, अध्याप्ति वादों, बैंक वसूली वादों, किरायेदारी वादों, धारा 138 एनआई एक्ट, उपभोक्ता फोरम वादों, किशोर न्याय बोर्ड के मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकार वाद, नगरपालिका/ नगर निगम टैक्स वसूली मामलों, सेवानिवृत्तक परिलाभों संबंधित मामलों, पंजीयन/स्टैम्प मामलों/मोबाइल फोन एवं केबल नेटवर्क मामलों, मेड़बंदी एवं दाखिल खारिज मामलों, पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित मामलों, अध्यापकों को वेतन आदि भुगतान आदि से संबंधित मामलों, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, जाति एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों, सेवा विवादों, श्रम विवादों, आयकर बैंक वित्तीय संस्थानों से संबंधित मामलों, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान, मोटरयान अधिनियम के अधीन पुलिस तथा आटीओ आदि का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन