फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कैजुवल वर्करों ने मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन

कैजुवल वर्करों ने मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कैजुवल वर्करों ने मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
बलिया। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन उप्र पूर्वी परिमंडल के आह्वान पर जिला प्रबंधक दूर संचार कार्यालय में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर दूर संचार कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, इपीएफ, ईएसआई एवं लेवर ला के अनुसार मजदूरों को मजदूरी दिए जाने की मांग की। लंबित वेतन भुगतान न मिलना, ठेका श्रमिकों की छंटनी रोकी जानी चाहिए। निकाले गए मजदूरों को कार्य पर वापस लिया जाय तथा मजदूरों का वेतन चेक या सीधे खाते में भेजा जाय। मुख्य महा प्रबंधक दूर संचार लखनऊ के आदेशों का पालन नहीं किए जाने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इस मौके पर सुखन वर्मा, अजय सिंह, शिवबहादुर यादव, रामजी यादव, अवधेश पाठक, वीरेंद्र वर्मा, राजेश गुप्त, अशोक सिंह, परमात्मा राम आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed