फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीनियर वर्ग में सुखपुरा तथा जूनियर वर्ग में बेल्थरा प्रथम

सीनियर वर्ग में सुखपुरा तथा जूनियर वर्ग में बेल्थरा प्रथम

Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में सुखपुरा तथा जूनियर वर्ग में बेल्थरा प्रथम
बलिया। उप्र भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तहसील स्तर पर जनपदीय रैली आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के गाइडों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर वर्ग में सुखपुरा प्रथम तथा जूनियर वर्ग में जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर क्षेत्र स्तर पर स्काउट संवर्ग में सीनियर वर्ग में कुंवर सिंह इंटर कॉलेज ने प्रथम तथा जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे। वहीं तहसील स्तर पर सीनियर वर्ग में मनियर इंटर कॉलेज मनियर प्रथम पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर सीनियर वर्ग में एएसएम कॉन्वेंट स्कूल सुखपुरा की गाइड रही। स्काउट संवर्ग में दूसरा सुखपुरा इंटर कालेज सुखपुरा को मिला। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाक्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के पुनित कार्य को संपादित करने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विष्णु विश्वकर्मा, जयप्रकाश, नफीस अख्तर, जिला कमिश्नर गाइड पूनम कुमारी, डॉ. इफ्तेखार खां, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, सुधा त्रिपाठी, सौरभ पांडेय, नागेंद्र कुमार कन्नौजिया, राजेश सिंह, गीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति मुख्य आयुक्त जिला संस्थान दिनेश सिंह ने अभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed