फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तार बदलने के लिए सरायभारती के ग्रामीणों ने घेरा सब स्टेशन

तार बदलने के लिए सरायभारती के ग्रामीणों ने घेरा सब स्टेशन

Sat, 19 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
तार बदलने के लिए सरायभारती के ग्रामीणों ने घेरा सब स्टेशन
रसड़ा। क्षेत्र के सरायभारती विद्युत सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने गांव में विद्युत जर्जर तार बदलने के लिए शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में आए दिन तार टूट कर गिरते रहते हैं। जिसके कारण हादसे भी होते हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद तार बदला नहीं जा रहा है। शुक्रवार की रात में विद्युत तार के टूट कर गिरने से नन्दू गोंड की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। कहा कि विद्युत तारों के आए दिन टूटने से जहां बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है वहीं हादसे भी हो रहे हैं लेकिन विभाग चुप्पी साधे हुए है। जेई अशोक भारती के एक सप्ताह के अंदर तार बदले जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह, रमेश सिंह, शशि भूषण सिंह, झींगा राजभर, रामदेव वर्मा, अरुण प्रजापति, अक्षयलाल जायसवाल, रामाधार गुप्ता, संतोष गुप्ता, गोपाल राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed