{"_id":"5980bfe84f1c1bb6618b4622","slug":"151501609960-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बना वाहनों का पार्किंग स्\nथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बना वाहनों का पार्किंग स् थल
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर प्राइवेट वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया है। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार चलाया गया अभियान भी बेमतलब साबित हो रहा है।
जनपद का दूसरा सबसे अधिक इलाज करने वाला अस्पताल के परिसर में प्राइवेट चार पहिया समेत बाइको का जमवाड़ा हो जाता है। वाहनों के जमवाड़ा रहने से एंबुलेंस गाड़ियों के आने जाने का दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। इसके साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में चिकित्सकों तक पहुंचने के भारी कष्ट झेलना पड़ता है। अधीक्षक द्वारा अस्पताल परिसर को खाली करने के लिए कई बार शिकायत भी की। प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर को कई बार खाली कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद प्राइवेट वाहनों का खड़ा होना बदस्तूर जारी हो जाता है। चालकों कि मनमानी से अस्पताल परिसर में प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा रहने से परिसर वाहन स्टैंड नजर आने लगता है। नगर वासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए अस्पताल परिसर को खाली कराने की मांग की है।