फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नौकरी गई, सैकउ़ा भुखमरी के कगार पर

नौकरी गई, सैकउ़ा भुखमरी के कगार पर

Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नौकरी गई, सैकउ़ा भुखमरी के कगार पर
रसड़ा। जनपद का एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र रसड़ा शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। शासन द्वारा कताई मिल व चीनी मिल को अघोषित बंद कर दिए जाने से मजदूरों के साथ ही आसपास के लोग भी भुखमरी के कगार पर खड़े हो गए हैं। आलम यह है कि क्षेत्र के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के रसड़ा क्षेत्र में कताई मिल एवं चीनी मिल कांग्रेस शासन काल में स्थापित किए गए थे। वर्ष 1999 में शासन प्रशासन ने बीमार बताकर कताई मिल को बंद कर दिया था। जिसके बाद सैकड़ों मजदूर कताई मिल चालू करने के लिए आज भी आंदोलनरत हैं। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि सरकार ने चीनी मिल को भी वर्ष 2012-13 में अघोषित बंद कर दिया। दोनों उद्योगों के बंद होने के कारण सैकड़ाें कर्मचारी व मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए। इसकी मुख्य वजह प्रबंधतंत्र द्वारा लूट-खसोट बताया जाता है। चीनी मिल को वर्ष 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिलान्यास किया था। जबकि वर्ष 1975-76 में जिलाधिकारी ने मिल का पेराई भी चालू कराया। जिसमें छह सौ से सात सौ के बीच डेलीवेज, सीजनल एवं स्थाई कर्मचारी कार्य करते थे। चीनी मील में प्रबंध तंत्र के लूट-खसोट का आलम था कि प्रतिवर्ष करोड़ों की घाटे में मिल चलने लगी। जिसके कारण मिल लगभग डेढ़ अरब से ऊपर के घाटे में हो गई। जिसके बाद अंतत: शासन ने वर्ष 2012-13 में पेराई सत्र को बंद कर दिया। आज चीनी मिल की मशीनें एवं सामान पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed