फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जननायक चंद्रशेखर विवि को मिला 50 लाख

जननायक चंद्रशेखर विवि को मिला 50 लाख

Sat, 15 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विवि को मिला 50 लाख
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया को दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में 50 लाख की अनुदान राशि प्रावधानित किया है। सरकार के सकारात्मक सहयोग से यह नवस्थापित विश्वविद्यालय जल्द ही अपना स्वरूप ग्रहण कर लेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लिए आठ जुलाई को लखनऊ में प्रमुख सचिव के साथ बैठक के बाद शासन की तरफ से पांच करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई। विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू करने की कवायद जारी है। कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में इसी सत्र से शैक्षिक सत्र शुरू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है। सुविधाएं मिलते ही शैक्षिक सत्र शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से विश्वविद्यालय में दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के स्थापना हेतु 50 लाख की राशि मिली है। यह राशि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed