{"_id":"611aa4108ebc3e42cf76b806","slug":"151-couples-took-seven-rounds-mla-gave-certificate-ballia-news-vns6063178161","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 जोड़े ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 जोड़े ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरा रोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया के संयोजकत्व में सोमवार को नगर के एक मैरिज हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान विद्वान आचार्यों की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शादी संपन्न हुई। नवविवाहित दंपति को उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विधायक कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों पर नवविवाहित जोड़े का पंजीकरण किया गया था। योजना के तहत वधू के बैंक खाते में 35 हजार, 10 हजार उपहार और छह हजार की धनराशि विवाह संबंधी जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने के अलावा गैर जनपदों से शादी के लिए जोड़े आए। उनके साथ परिजन भी मौजूद रहे, जो खुश नजर आ रहे थे। विधायक ने नवदंपति को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने नवदंपति को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ के अलावा देवेंद्र गुप्त, डॉ दयानंद वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, नीरज तिवारी, धन्नू सोनी, कन्हैया माली, दिलीप सिंह राजपूत आदि रहे।