{"_id":"5e40284f8ebc3ee5fa05cfac","slug":"1500-swayamsevaks-participated-in-rss-sangam-branch-ballia-news-vns509781311","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के शाखा संगम में 1500 स्वयंसेवक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के शाखा संगम में 1500 स्वयंसेवक हुए शामिल
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डुहा सरयू नदी के किनारे लगाए गए शाखा में उपस्थित स्वयंसेवक व शाख?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित..
आरएसएस के शाखा संगम में 1500 स्वयंसेवक हुए शामिल
- वंदे मातरम, भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ भृगु क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को संत भगवान रविदास की जयंती पर शाखा संगम नाम से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिले के संत रविदास नगर (जनेश्वर मिश्रा सेतु से पश्चिम) गंगाजी के किनारे जनाड़ी-नगवा में हुए इस कार्यक्रम में करीब 120 शाखाओं के 1500 से ज्यादे स्वयंसेवक शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। सर्वप्रथम डॉ हेडगेवार व माधवराव सदाशिव राव गोलवल्कर के चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, सह प्रांत कार्यवाह विनय व जिला संघचालक भृगु द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर-हर बम-बम के नारों की गूंज दूर तक फैलती रही। कार्यक्रम में संघ के नियमित कार्यक्रम यथा- शाखा लगाना, खेल, समता, योग एवं आसन, गीत, सुभाषित अमृत वचन, सूर्य-नमस्कार, बौद्विक और चंदन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि संघ के 94 वर्ष की लंबी यात्रा का सारांश बलिया के शाखा संगम में देखने को मिल रहा है। संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार इसके मूर्ति संत रूप थे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए पर्याप्त संख्या में व्यक्तियों की आवश्यकता है। अच्छे व्यक्तियों का निर्माण संस्कारों के द्वारा व नियमित अभ्यास, उसके आचरण से होता है। शाखा हमारी कार्य पद्धति की प्रमुख विशेषता है। विश्व कल्याण के लिए हिन्दू समाज को जगाना होगा। जब हिन्दू जगेगा तो राष्ट्र जगेगा, जब राष्ट्र जगेगा,तभी सम्पूर्ण विश्व जगेगा। उन्होंने बताया कि भेद-भाव मुक्त समरस समाज का निर्माण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य है। इस मौके पर हरनाम, अरुण मणि, महेंद्र, करुणेश समेत सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
-------------------------------
श्रवण कुमार पांडेय