फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   150 families homeless , property worth millions of ash

150 परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति राख

Wed, 18 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 18 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
150 families homeless , property worth millions of ash

विज्ञापन
संवाददाता
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उपरवार के टोला बाजराय स्थित दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इससे बस्ती के 150 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अगलगी में एक बकरी मर गई। वहीं 80 हजार की नकदी सहित करीब 18 लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया। बस्ती में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन जब तक अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा सब कुछ राख हो चुका था। अलबत्ता जल रहे घरों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार की, लेकिन इस दौरान पानी खत्म हो गया, जिससे वह आग को पूरी तरह बुझाए बिना ही वहां से चले गए।
 इब्राहिमाबाद उपरवार के नरहरिधाम अंतर्गत टोला बाजराय स्थित दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से शिवकुमार राम की झोपड़ी में  आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर बस्ती के लालमोहर, दीलिप, अनिल, सुनील, राजकुमार, प्रवीण, रघुवंश सहित 150 लोगों की 200 झोपड़ियां जल गईं। इसमें 80 हजार रुपये नकद सहित झोपड़ियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही लगभग 18 लाख का सामान जलकर रख
विज्ञापन

हो गया।
 इस घटना से बस्ती के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग मध्य रात्रि में लगी। आग की जानकारी होते ही बस्ती में अफरातफरी मच गई। लोगों ने
आग बुझाने की कोशिश की
लेकिन वह काफी विकराल हो
गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी के जरिए फायर बिग्रेड को दी गई। चांद दियर चौकी प्रभारी श्रीराम सिंह अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में
विज्ञापन
विज्ञापन

जुट गए।
 सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी में थोड़ा बहुत ही पानी था, जिससे आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी तलाश के बाद भी जब फायर बिग्रेड को पानी नहीं मिला तो दस्ता वहां से गाड़ी लेकर वापस लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed