{"_id":"59d6755a4f1c1bf3538b608e","slug":"15-donors-donate-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 महादानियों ने किया रक्तदान
ballia
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करने के बाद प्रमाण पत्र के साथ एनसीसी कैडेट।
- फोटो : ballia
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 20 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 15 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का श्रेय लिया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. एसपी राय व एसीएमओ डॉ. एनएन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर को संबोधित करते हुए डा. बीपी सिंह ने कहा कि रक्तदान 18 से 65 वर्ष का उम्र के लोग कभी कर सकते हैं।
इस मौके पर सीएमएस डा. एसपी राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस मौके पर डा. संतोष चौधरी ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री किसी कंपनी में नहीं बनता है। रक्त मनुष्य के शरीर से ही मिलता है तो इसे बरबाद न होने दे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एनएन वर्मा, डॉ.रमेश कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. संतोष चौधरी, उमेश सिंह, जीके दुबे, अनूप कुमार शुक्ला, कमलेश कुमार पांडेय, पप्पू कुमार यादव, काजल वर्मा, अर्जुन मिश्रा, सोनू ठाकुर, राजेश सिंह, एवं कुसुम देवी ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।