फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महायज्ञ के दौरान प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ रहे श्रद्घालु

महायज्ञ के दौरान प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ रहे श्रद्घालु

Tue, 12 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
महायज्ञ के दौरान प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ रहे श्रद्घालु
बलिया। कदमचौराहा-अमृतपाली मार्ग स्थित बड़ी मठिया परिसर में बने भव्य श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार को महामंडलेश्वर रामउदार दासजी महाराज ने राम-जानकी, हनुमानजी, नया भृगु रामानंदाचार्य, शिव परिवार व दुर्गाजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

नगर के कदम चौराहा स्थित श्रीराम जानकी के नवनिर्मित मंदिर में गुजरात से पधारे स्वामी रामभूषण दास वेदांती ने कहा कि बलिया महर्षि भृगु का क्षेत्र है। जिस तरह दानवीर महाराजा बलि ने भगवान को पूर्ण समर्पण किया था। उसी प्रकार श्री महामंडलेश्वर राम उदार दास जी महाराज ने बड़ी मठिया में भव्य मंदिर बनवाकर ज्ञान, भक्ति, वैराग्य व धर्म का परिचय दिया है। ऐसे लोगों के बदौलत ही हमारी धरती सुरक्षित है। अयोध्या निवासी रामश्रेष्ठ दास महाराज ने कहा कि ब्रह्म माया जीव का संबंध तादात्म है, इसलिए रामायण व गीता के वचनों को मानते हुए जो कार्य करने पर ही अनाचार व दुराचार का अंत होगा तथा पुरातन संस्कृति और बलवती होगी। वहीं, देर शाम तक जगत् गुरू रामानंदाचार्य पीठाधीश्वर राम स्वरूपाचार्य जी श्रद्धालुओं को अपनी ओजस्वी वाणी से भक्ति के सागर में गोता लगवाते रहे। उनके प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।
विज्ञापन

बड़ी मठिया पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में सुबह 08 बजे से 12 बजे तक काशी से पधारे विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार, 12.30 बजे से तीन बजे तक रामलीला, अपरान्ह तीन बजे से रात आठ बजे तक संत-महात्माओं का प्रवचन तथा रात 8.30 बजे से देर रात तक रासलीला का कार्यक्रम चल रहा है। सात मार्च से यहां बह रही आस्था की सरिता में गोता लगाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed