{"_id":"5b4a415d4f1c1be94b8b4a38","slug":"141531593053-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से दो महिला की मौत, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से दो महिला की मौत, ड्राइवर फरार
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के सीताकुंड ढाले पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे जीप की टक्कर से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित होकर जीप ने सड़क किनारे टहल रही एक 45 वर्षीय महिला को भी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर भाग गया।
क्षेत्र के नईबस्ती बजहरा निवासिनी ललिता देवी (55) पत्नी जगन्नाथ पाल बलिया से टेंपो से आकर सीताकुंड ढाले पर उतरी और बजहरा गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगी। उसी समय बलिया से बैरिया की तरफ जा रही जीप ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक तेजी से वाहन लेकर भागने के चक्कर में सड़क किनारे टहल रही सीताकुंड निवासिनी नूरजहां (45) पत्नी असमतूलाह अंसारी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने ललिता को अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। उधर सूचना पाकर डायल 100 पुलिस, थानाध्यक्ष हल्दी रवीन्द्र नाथ राय, उपनिरीक्षक सोनू कुमार हमराहियों के साथ घटना स्थान पर पहुंचे। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चालक ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर जीप खड़ी कर भाग गया। नूरजहां के शौहर की असमतूलाह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।