फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महावीरी झंडा को सकुशल संपन्न कराने के लिए महकमा तैयार

महावीरी झंडा को सकुशल संपन्न कराने के लिए महकमा तैयार

Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
महावीरी झंडा को सकुशल संपन्न कराने के लिए महकमा तैयार
सिकंदरपुर (बलिया)। कस्बा में शनिवार को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर लिया है। वहीं अखाड़ेदारों द्वारा भी अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए खुफिया विभाग भी पिछले कई दिनों से सक्रिय है। महावीरी झंडा जुलूस ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरा की देखरेख में निकाला जाएगा। पिछले वर्ष हुई घटना को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निगाह भी लगातार सिकंदरपुर के महावीर झंडा जुलूस पर बनी हुई है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली बकायदा इसकी मानीटरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले दिनों हुई पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दिया था कि किसी भी सूरत में माहौल बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई हो। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए शांति से जुलूस निकालने का आह्वान किया था। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव ने बताया कि महावीर झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सिकंदरपुर नगर को तीन जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक उप जिलाधिकारी और एक जोनल पुलिस ऑफिसर व सेक्टर के प्रभारी मौजूद होंगे। महावीरी झंडा जुलूस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, तीन उप जिलाधिकारी, तीन क्षेत्राधिकारी, नौ प्लाटून पीएसी, 22 थानाध्यक्ष, 800 पुलिस कांस्टेबल, चार क्विक रिएक्शन टीम, दो ब्रज वाहन टीम, तीन फायर सर्विस टीम, तीन महिला थानाध्यक्ष, 30 महिला कांस्टेबल, चार टीयर गैस स्क्वाड टीम, 300 होमगार्ड के साथ साथ 500 पब्लिक सहयोगी वालंटियर जुलूस के दौरान साथ होंगे। इसके अलावा 20 चिह्नित स्थानों पर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में छतों से फोटोग्राफी करेंगे और जुलूस में पांच पुलिसकर्मी सादी वर्दी में फोटोग्राफी करेंगे। बताया कि पूरे नगर में 50 सीसीटीवी कैमरें गोपनीय तरीके से लगाये गए हैं। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। महावीरी झंडा जुलूस में मऊ, आजमगढ़ व बलिया जिले के लगभग 55 से 60 थानों की फोर्स को तैनात किया जायेगा। वही जुलूस के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग व एंबुलेंस टीम मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed