फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: उपेंद्र तिवारी

बलिया से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: उपेंद्र तिवारी

Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलिया से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: उपेंद्र तिवारी
बलिया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूरे पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जनपदवासियों के भ्रम को दूर करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बलिया से भी जुड़ेगा। उन्होंने सपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए मात्र 20 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण कर जल्दबाजी में शिलान्यास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को मंत्री उपेंद्र तिवारी भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि सपा सरकार ने महज थोड़ी बहुत जमीन अधिग्रहण कर जल्दबाजी में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कर दिया था। आज हमारी सरकार ने 94 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण करने के बाद इसके शिलान्यास का निर्णय लिया है। शनिवार को पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्वांचल के विकास की कड़ी में यह एक्सप्रेस-वे मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पिछली सपा सरकार की तुलना में 2200 करोड़ रुपये कम पर टेंडर हुआ है। राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि धान के समर्थन मूल्य पर आज हर किसान खुश है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलता दिख रहा है। इसके लिए पीएम मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। गांव, गरीब, किसान के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। इसी में से एक है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान ऐतिहासिक भीड़ अपने लोकप्रिय पीएम को सुनने को आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो किया, वह पिछले 65 सालों से बेहतर है। आज दुनिया में देश की छवि बेहतर बनी है। ठीक इसी प्रकार, प्रदेश की योगी सरकार ने महज एक वर्ष में ही हुए कार्य से दिखा दिया कि सरकार गांव, गरीब, किसान के हित के लिए प्रतिबद्ध है। हमने रिकार्ड गेहूं की खरीद की। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सीधे उनके खातों में भेजा। सरकार की सोच के कारण चना, मसूर के किसानों को बेहतर आय हुई। बताया कि आज पारदर्शी ढंग से हर जरूरतमंद तक सरकार की योजना पहुंच रही है। आने वाले दिनों में कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसके पास पक्का मकान, शौचालय जैसी मूलभूत चीजें न हों। सरकार हर जरूरतमंद को आवास योजना के तहत पक्का छत दे रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता अवलेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed