{"_id":"5b478c674f1c1b3d5e8b53a9","slug":"141531415655-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीसरी आंख भी जेल की करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीसरी आंख भी जेल की करेगी निगरानी
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला कारागार में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि जेल के अंदर व बाहर हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जेल के सभी बैरक सहित बाउंड्री आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे, जो बंदी रक्षकों के साथ-साथ जेल और कैदियों की निगरानी करेंगे।
प्रदेश के जिला कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कार्यदायी संस्था श्रीटान इंडिया लिमिटेड को धनराशि मुहैया करा दिया है। जिसके बाद संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा जिला कारागार में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। जेल प्रशासन की मानें तो जिला कारागार के समस्त बैरक, कार्यालय सहित जेल के अंदर व बाहर प्रत्येक कोने को सीसीटीवी से कवर किया जाएगा। इसके लिए करीब 50 चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा लग जाने के बाद जेल के अंदर व बाहर की प्रत्येक गतिविधियों पर तीसरी नेत्र से निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा बंदी रक्षक भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों के हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि कैदियों की गतिविधियों व सुरक्षा के मद्देनजर जेल के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। जिससे जेल के अंदर व बाहर हो रहे प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके लगने से जेल प्रशासन को काफी राहत मिलेगी।