फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी ने आंदोलन किया तेज

पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी ने आंदोलन किया तेज

Sun, 28 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी ने आंदोलन किया तेज
बैरिया। पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म भूमि जयप्रकाश नगर से 18 फरवरी से लड़ाई की शुरुआत की जाएगी। पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दीपक सिंह ने बैरिया डाक बंगला के प्रांगण में प्रेस वार्ता में बताया कि जयप्रकाश नगर के प्रधान के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजकर अलग पूर्वांचल राज्य की मांग की जाएगी। दीपक सिंह ने बताया कि आजादी की लड़ाई में सबसे आगे रहने वाला बलिया विकास के मामले में सबसे पीछे छूट गया है, यहां के युवा रोजगार की तलाश में शहर की ओर पलायन कर रहे हैं, शहरों में रोजगार के लिए यहां के बेरोजगार युवक धक्के खा रहे हैं, यह दु:खद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर आजादी के बाद पूर्वांचल की उपेक्षा न हुई होती तो आज यह क्षेत्र विकास में फिसड्डी नहीं होता, जब तक अलग पूर्वांचल राज्य नहीं बनेगा, तब तक यहां का विकास संभव नहीं है, कहा कि बिहार से अलग हुए झारखंड, मध्यप्रदेश से अलग राज्य बना छत्तीसगढ़ व यूपी से अलग राज्य बना उत्तराखंड ने कम समय में काफी तरक्की कर ली है। अगर पूर्वांचल राज्य का निर्माण हो गया होता तो यह क्षेत्र भी विकसित हो गया होता। दीपक सिंह ने सवाल किया कि आखिर विकास की शुरुआत पश्चिम से ही क्यों होता है, यूपी के सबसे अंतिम छोड़ लोकनायक के गांव जयप्रकाश नगर से क्यों नहीं हो सकता है, बताया कि 18 फरवरी को प्रधान के माध्यम से अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के पास जयप्रकाश नगर में सैकड़ों युवा उपवास पर बैठेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय भी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान विहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजन कुमार, जिला प्रभारी राजेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अवनीश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed