{"_id":"5a1b08ad4f1c1bd9798bf220","slug":"141511721133-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकार्ड, जम कर बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकार्ड, जम कर बरसे वोट
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ठंड के बावजूद मतदाताओं के उत्साह ने पिछले निकाय चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 2012 में हुए चुनाव की अपेक्षा जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में अधिक मतदान हुआ।
वर्ष 2012 में जिले में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में चुनाव हुआ था। हालांकि वर्ष 2016 में अस्तित्व में आने के बाद पहली बार बैरिया नगर पंचायत का चुनाव कराया गया। पिछले चुनाव में बलिया नगर पालिका में 36 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार 46.63 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। नगर पालिका रसड़ा में वर्ष 2012 में जहां 52 फीसदी वोट पड़े थे, वहीं इस बार 65.90 फीसदी वोट पड़े। नगर पालिका बलिया में पिछले चुनाव में जहां 36 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार 46.63 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत बेल्थरारोड में पिछले चुनाव में 46 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार 67.18 फीसदी रिकार्ड मत पड़े। इसके अलावा नगर पंचायत बांसडीह में पिछले चुनाव में पड़े 49 फीसदी के स्थान पर इस साल 57 फीसदी वोट पड़े हैं। मनियर में पिछले चुनाव में 50 फीसदी वोट पड़े थे तो इस बार 57.9 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सहतवार में पिछले चुनाव में 54 फीसदी तो इस बार 60 फीसदी वोट पड़े। सिकंदरपुर में पिछले चुनाव में 56 फीसदी तो इस बार 61 फीसदी, रेवती में पिछले चुनाव में 56 फीसदी तो इस बार 66 फीसदी व चितबड़ागांव में पिछले चुनाव में 53 फीसदी तो इस बार 65 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। पहली बार हुए बैरिया नगर पंचायत के 56 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
इनसेट..
बेल्थरारोड रहा अव्वल तो बलिया फिसड्डी
बलिया। जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लिए रविवार को कुल 387 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें नगर पंचायत बेल्थरारोड जहां अव्वल रहा वहीं बलिया नगर पालिका के मतदाता वोट डालने में फिसड्डी रहे। बेल्थरारोड में सबसे अधिक जहां 67.18 वोट पड़े वहीं सबसे कम नगर पालिका बलिया में 46.63 फीसदी ही मत पड़े। इसके अलावा बांसडीह नगर पंचायत में 57 फीसदी, मनियर में 57.9, सहतवार में 60, सिकंदरपुर में 61, बैरिया में 56, रेवती में 66 व चितबड़ागांव में 65 फीसदी रहा। नगर पालिका रसड़ा में 65.90 फीसदी वोट पड़े।