फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सूर्योपासना का महापर्व आज से आरम्भ

सूर्योपासना का महापर्व आज से आरम्भ

Mon, 23 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सूर्योपासना का महापर्व आज से आरम्भ

विज्ञापन
बलिया। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ आज नहाय-खाय के साथ आरम्भ होगा। घर की साफ-सफाई कर नहाय-खाय के साथ ही महिलाएं व्रत शुरू करेंगी। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के गलियों में छठी मईया के गीत गूंजते रहे। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में शुद्धता एवं स्वच्छता का काफी ध्यान रखा जाता है। आज महिलाएं चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल खाकर पर्व की शुरूआत करेंगी।

मंगलवार को नहाय-खाय होने के कारण सोमवार को नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर लौकी की जबरदस्त मांग रही। मंगलवार की सुबह स्नान कर व्रती महिलाए शाम को लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भात खाकर पर्व की शुरूआत करेंगी। अगले दिन बुधवार (25 अक्तूबर) को निर्जला व्रत (खरना) रखकर शाम को गुड़ से निर्मित खीर, रोटी व फल से पारण करेंगी। 26 अक्तूबर को षष्ठी तिथि को निर्जला व्रत रहेंगी और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। फिर 27 अक्तूबर सप्तमी तिथि को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय की कामना करते हुए पारण करेंगी। छठ की तैयारी के लिए घरों में महिलाओं ने गेहूं धोना शुरू कर दिया है। पूजा में शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है कि कोई पक्षी अनाज को जूठा न कर दें।
विज्ञापन


नपा व समितियों द्वारा की जा रही थी घाटों की सफाई
बलिया। छठ के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, सरोवर, गंगा व घाघरा घाट की विभिन्न समितियाें द्वारा साफ-सफाई की जा रही थी। नगर के टाउन हाल मैदान, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट की साफ-सफाई और बिजली की सजावट नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जाता है। जबकि लाट घाट, हाइडिल कालोनी, बहादुरपुर समेत नगर से सटे निधरिया नई बस्ती काली मंदिर, अगरसंडा, मिड्ढा आदि तालाब, सरोवर पर साफ-सफाई समितियों द्वारा की जाती है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के भरौली घाट, उजियार घाट, मझौवा घाट, पचरूखिया घाट की साफ-सफाई विभिन्न समितियाें द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल मंडी हुई गुलजार, उमड़ी भीड़
बलिया। छठ पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसको लेकर नगर के गड़वार तिराहा, गांधी नगर, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक समेत अन्य स्थानों पर सजे फलों की दूकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जिसके चलते नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही। मंगलवार व बुधवार को और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। छठ पर्व पर बिक्री को लेकर दूकानदारों में उत्साह है। त्योहार को लेकर फन मंडी गुलजार है। दूकानदारों की माने तो छठ पर्व में फलो की मांग बढ़ जाती है। इसलिए कुछ बढ़ोत्तरी हो जाती है।


छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर
बेल्थरारोड। छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है । पूजा में प्रयुक्त सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है । इसके चलते नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के सरोवरों की साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य चल रहा है । रामलीला मैदान स्थित बिचला पोखरा को सजाया जा रहा है ।पश्चिम पोखरा नवका पूरा और विठुवां मार्ग स्थित सरोवरों की सफाई जारी है ,जहां व्रती महिलाएं बृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा व्रत का समापन करेंगी।


छठ पूजा के अवकाश की करेंगे मांग
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इकाई की बैठक सोमवार को महिला चिकित्सालय परिसर में हुई। इसमें राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से छठ पूजा पर पिछले साल की तरह इस वर्ष अवकाश घोषित नहीं करने पर चिंता व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसके चलते महिला कर्मचारी व शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पडे़गा। निर्णय लिया गया कि 26 अक्तूबर को अवकाश स्थानीय अवकाश घोषित कराने के लिए डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में अरविंद कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुशील त्रिपाठी, रमाशंकर शर्मा, कामेश्वर सिंह, विनोद कुमार पांडेय, माधुरी ओझा अदि आदि थे। अध्यक्षता सत्या सिंह व संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed