{"_id":"59d3cac74f1c1bd1538b59bb","slug":"141507052231-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 157 प्रार्थना पत्र में 12 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 157 प्रार्थना पत्र में 12 का मौके पर निस्तारण
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ रही। इस दौरान 157 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए । इनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
क्षेत्र के चरौवां , पड़सरा, रामपुर , अतरौल आदि ग्राम के निवासियों ने कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल लड्डन ने किड़ीहरापुर- अचैठा नहर मार्ग के निर्माण की मांग की। मलेरी निवासी गिरिजा शंकर गोंड ने तहसील प्रशासन पर गोंड जाति को शासनादेश के बावजूद अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर हिला- हवाली का आरोप लगाया। इंदौली के गौरीशंकर ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार में धांधली की शिकायत की। तुर्तीपार के मुकेश यादव ने अराजक तत्वों पर रोपण किए गए पौधों को उखाड़ दिए जाने का मामला उठाया । इंदौली निवासी विजय कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध धन उगाही का आरोप लगाया। भानपुर के श्याम देइ ने निजी भूमि में मनबढ़ों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। जजौली के राधे ने इंदिरा आवास की दूसरी किस्त जारी करने की मांग की । इस मौके पर कुल 157 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 12 को मौके पर निस्तारित किया गया। प्रार्थना पत्रों में राजस्व , विकास, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। इस मौके पर सीएमओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।