फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दिनदहाड़े तमंचा दिखा कर ले भागे बाइक

दिनदहाड़े तमंचा दिखा कर ले भागे बाइक

Sun, 01 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े तमंचा दिखा कर ले भागे बाइक
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शनिवार को दिन-दहाड़े कट्टे से आतंकित कर बाइक को लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआ निवासी सुमंत सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह अपने पुत्र उमाकांत सिंह के साथ बाइक से रसड़ा बाजार करने के लिए आ रहे थे। इसी बीच सिलहटा गांव के पास सड़क पर सुनसान जगह देख दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही चारो बदमाशों ने कट्टे से आतंकित कर बाइक लेकर भाग निकले। सुमंत ने बताया कि बाइक की डिग्गी में बाजार करने के लिए 10 हजार नगदी भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed