{"_id":"59bc03be4f1c1b1c688b4c97","slug":"141505493950-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर राज्य सभा सांसद ने सुनी जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर राज्य सभा सांसद ने सुनी जन समस्याएं
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज। क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित संत जय कृष्ण दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने चौपाल लगाकर गांव की समस्याएं सुनी। इस दौरान सबसे ज्यादा क्षेत्र में नाली, बिजली, पानी समस्या के लिए लोगों ने संसद के सामने अपनी बात रखी। संत जय किशन दास के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने अपने गांव में बिजली, नाली का पानी, निकास की समस्या से सांसद को अवगत कराया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि मोनू गुप्ता ने गांव के विकास के लिए कुछ अलग से हटकर करने का आग्रह किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विश्वनाथ चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मोनू, पूर्व प्रधान गोपाल जी, प्रबंधक संजीव कुमार सिंह समस्याओं से अवगत कराया। सबकी समस्याएं सुनने के बाद श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से वादा किया की जल्द से जल्द सबकी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे कार्यकाल में जहां भी मेरी आवश्यकता है, तत्काल मुझे फोन करके बुला लिया जाए। जिस स्थिति में मैं रहूंगा उसी स्थिति में भरपूर सहयोग करुंगा।