फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विपणन गोदाम के स्थानांतरण पर सामाजिक कार्यकर्ता आक्रोशित

विपणन गोदाम के स्थानांतरण पर सामाजिक कार्यकर्ता आक्रोशित

Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
विपणन गोदाम के स्थानांतरण पर सामाजिक कार्यकर्ता आक्रोशित
नगरा। विपणन गोदाम नगरा बाजार से स्थानांतरण किए जाने की प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के कोटेदार व सामाजिक कार्यकर्ता नाराज है। कोटेदार शिवशंकर यादव, विजय शंकर यादव, जगरनाथ, सुनील राम, देवमती, सुभाष चन्द्र, रणजीत सिंह, नीलम सिंह, कमलेश गुप्ता, आशा देवी आदि छह दर्जन कोटेदारों ने जिलाधिकारी सहित सूबे के आला अफसरों को पत्र भेजकर गोदाम स्थानांतरण न करने की गुहार लगाई है। पत्र में आरोपित है कि विपणन गोदाम से संबंधित कर्मचारी मिलीभगत से नगरा से आठ किमी दूर डिहवा गांव में गोदाम ले जाना चाहते हैं। जबकि नगरा बाजार में स्थित गोदाम केंद्र में है और कोटेदारों को खाद्यान्न ले जाने में सुविधा है। यद्यपि निर्जन गांव डिहवा में गोदाम बना तो कोटेदारों को 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। जबकि नगरा में स्थित गोदाम की दूरी सभी क्षेत्रों से 5 से 10 किमी है। कोटेदारों का यह भी आरोप है डिहवा से खाद्यान्न की कालाबाजारी बढ़ेगी और मनमानी कर्मचारी करना शुरू कर देंगे। कोटेदारो ने नगरा में ही गोदाम रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed