{"_id":"5978d41a4f1c1b43228b4736","slug":"141501090842-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजयुमो की ओर से बुधवार को शहर के द्वारिकापुरी सभागार में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर तथा मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में फतह हासिल की थी। कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। इस मौके पर सौरभ सिंह, संदीप तिवारी, प्रशांत राय, विजयानंद सिंह, अभिषेक राय, सुमित मिश्रा, टिंकू पटेल, सुनील सिंह, रिंकू सिंह आदि थे। संचालन नीरज दुबे ने किया।
सूर्यबदन विद्यापीठ बसंतपुर में बुधवार को कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक डा. गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रधानाचार्य विनय तिवारी ने कारगिल शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने भी कैंडिल जला कर शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान का आचरण हमेशा से संदिग्ध रहा है और वह भारत की उदारता का लाभ लेकर छल करने की कोशिश करता है। इस मौके पर सुनील वर्मा, केपी तिवारी, आशीष चौरसिया, अरुण गुप्ता, राजीव पांडेय, कंचन पांडेय आदि थे।