फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएम-एसपी ने त्यौहार को भाईचारा के साथ मनाने की अपील की

डीएम-एसपी ने त्यौहार को भाईचारा के साथ मनाने की अपील की

Sat, 17 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने त्यौहार को भाईचारा के साथ मनाने की अपील की
सिकंदरपुर(बलिया) । पुलिस चौकी के प्रांगण में शनिवार की शाम जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुजाता सिंह की मौजूदगी में ईद एवं महावीरी झंडा को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। इसमें सभी अखाड़ेदारों के अलावा सम्मानित लोग व प्रधान प्रतिनिधि भी थे। बैठक में त्यौहार के समय आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की सभी प्रकार की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए त्यौहारों से पहले इसका समाधान कर लिया जाए। उन्होंने त्यौहारों को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने ईद के नमाज के पूर्व सभी जानवरों को पूर्ण रूप से प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी तथा उस दिन नोटिस जारी करके अपने-अपने जानवरों को बांधने का निर्देश भी दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम एके चतुर्वेदी, डिप्टी सीएमओ डा. जीवनलाल, बिजली विभाग के एक्सईएन, एसओ अतुल राय, चौकी प्रभारी सरफराज खान, बीडीओ चंद्र मोहन कन्नौजिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी एके तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, राकेश सिंह, जयराम पांडये, गणेश सोनी, नजरुल बारी, वसी मास्टर, खुर्शीद आलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed