फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ठेका न होने के बाद भी नगर पंचायत में वसूली जा रही है तहबाजारी

ठेका न होने के बाद भी नगर पंचायत में वसूली जा रही है तहबाजारी

Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ठेका न होने के बाद भी नगर पंचायत में वसूली जा रही है तहबाजारी
बेल्थरारोड(बलिया)। विधायक धनंजय कनौजिया ने बेल्थरारोड नगर पंचायत क्षेत्र में तहबाजारी शुल्क के नाम पर अवैध धन उगाही पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि तहबाजारी का ठेका नहीं होने के बावजूद की जा रही अवैध वसूली की जांच कराकर दोषियाें के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नगर पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। एक ही सड़क का कई बार निर्माण दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से पिछले पांच वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों का विवरण और व्यय के साथ ही समाचार पत्रों में कार्य के संबंध में प्रकाशित सूचना का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन और घोटालेबाजों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से भाजपा को जनादेश दिया है। इसके तहत वह जनादेश का सम्मान करते हैं तथा इसी उद्देश्य से नगर पंचायत के कार्यों की जांच करा रहे हैं। ताकि विकास के सच का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed