फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जाति प्रमाण पत्र के मामले में पक्ष रखने को अंतिम नोटिस, आठ मई तिथि निर्धारित ्

जाति प्रमाण पत्र के मामले में पक्ष रखने को अंतिम नोटिस, आठ मई तिथि निर्धारित ्

Sat, 04 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र के मामले में पक्ष रखने को अंतिम नोटिस, आठ मई तिथि निर्धारित ्
बलिया। पीसीएस-2016 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित श्याम बाबू को तहसीलदार बैरिया ने एक बार फिर नोटिस भेजकर जाति प्रमाणपत्र के मामले में 8 मई तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उपरवार निवासी श्याम बाबू पुत्र धर्मनाथ राम ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर उपजिलाधिकारी का पद प्राप्त किया। इस बीच थारू जन जागृति सेवा संस्थान दोगहरा महाराजगंज ने श्यामबाबू के जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की। संस्थान की ओर से शिकायत की गई कि श्याम बाबू भड़भूजा जाति के हैं और फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया है। आयोग ने इस मामले की जांच करने का निर्देश तहसील प्रशासन को दिया और जांच में तहसीलदार ने जाति प्रमाण पत्र को संदेहास्पद पाया। इसके लिए तहसीलदार ने अपने कार्यालय से अंतिम नोटिस जारी कर श्याम बाबू से उनका पक्ष रखने के लिए आठ मई तक का समय दिया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि इस समयावधि में कार्यालय में उपस्थित होकर वह अपना पक्ष नही रखते हैं तो जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed