फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जयपुरिया के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाया जलवा

जयपुरिया के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाया जलवा

Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जयपुरिया के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाया जलवा
बलिया। बनरहीं स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में मंगलवार की देरशाम प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने बच्चों के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने अपना अनुभव सभी के बीच साझा किया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जयपुरिया जैसी संस्था का सराहनीय योगदान है। शहर के पास अपनी संस्था खोलकर बच्चों को उत्कृष्ट बनाने का बीड़ा उठाया। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के चीफ प्राक्टर चर्तुभुज नारायण तिवारी ने सभी छात्रों के कौशल की सराहना की। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बढि़या प्रदर्शन के लिए छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक नवीन राय गोलू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाना ही हमारी प्रतिबद्घता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed