{"_id":"5c87e794bdec2213f10dd062","slug":"131552410516-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग स्क्वायड, लेखा समेत सभी अनुवीक्षण टीमों को कराया दायित्व बोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग स्क्वायड, लेखा समेत सभी अनुवीक्षण टीमों को कराया दायित्व बोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को तहसील सदर में विभिन्न अनुवीक्षण टीमों के सदस्यों के साथ बैठक की। सर्विसलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक टीम, वीडियो निगरानी और वीडियो अवलोकन की टीम के साथ लेखा टीम के सदस्यों को इस चुनावी प्रक्रिया में क्या दायित्व है, इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। एसडीएम ने सभी को अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के बीच आपस में बेहतर समन्वय पूरी चुनावी प्रक्रिया को आसान बना सकता है।
स्टेटिक टीम के लिए चेक पॉइंट निर्धारित किया गया, जिसके तहत माल्देपुर मोड़, होटल पार्क इन व सहरसपाली पेट्रोल पंप पर यह टीम मुस्तैद रहेगी। किसी भी सभा या रैली स्थल पर वीडियोग्राफी करते समय किन बातों पर विशेष ध्यान देना है, इसके बारे में वीडियो निगरानी टीम को बताया गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि वीडियो निगरानी टीम के सदस्य तहसील में स्टेनो के संपर्क में लगातार बने रहेंगे। वीडियो अवलोकन टीम प्रतिदिन की वीडियो देख कर उसकी रिपोर्ट रजिस्टर में दर्ज करते रहेंगे। बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम और वीडियो निगरानी दल के लिए हमेशा वाहन उपलब्ध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आचार संहिता के उल्लंघन या अन्य कोई भी सूचना मिले तो फ्लाइंग स्क्वायड की टीम वहां तत्परता से पहुंचेगी।