फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पारंपरिक ढंग से हुई गोवर्धन पूजा

पारंपरिक ढंग से हुई गोवर्धन पूजा

Fri, 09 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पारंपरिक ढंग से हुई गोवर्धन पूजा
बलिया। दीपों का पर्व दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पूरे जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने पौराणिक और पारंपरिक गीत गाए। इस दौरान महिलाओं ने इस पर्व से जुड़े कथा सुनाई। नगर के गुदरी बाजार में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर उसका विधिवत पूजन-अर्चन किया। करीब घंटे भर कथा सुनने के बाद गोधन की कुटाई की। इसके बाद, भगवान गोवर्धन का प्रसाद ग्रहण किया। मिड्ढा, निधरिया नई बस्ती में भी महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। इस दौरान, समाज के मंगल आदि की कामना की। इसके साथ ही गड़वार क्षेत्र के बरवा, महाकरपुर, पांडेयपुर, घोसवती, रामपुर, बभनौली, खड़िचा, त्रिकालपुर, नरायनापाली, खरहाटार, विसुकिया, गुरवा, अगरसड़ा के साथ ही बांसडीहरोड़ क्षेत्र चंद्रपुरा, रघुनाथपुर, हरिपुर, डूमरी, सरया, शंकरपुर तथा चिलकहर क्षेत्र के कुरेजी, बलेसरा,असनवार, बसनवार, इंदरपुर, ताखा, कुकुरहा, हजौली, आमडारी, रतसर, बुढऊ एवं बांसडीह के शिवरामपुर, बकवा, राजपुर, केवरा, आदि गांवों में महिलाओं ने भी गोवर्धन पूजा कर गीत गाए। इस दौरान विविध मांगलिक गीत गाकर भाइयों की दीर्घायु के लिए बहनों ने गीत गाया और उन्हें प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed