फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच दिखाकर खूब किया मनोरंजन

पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच दिखाकर खूब किया मनोरंजन

Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच दिखाकर खूब किया मनोरंजन
रसड़ा। क्षेत्र के नरला स्थित खेल मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच का कला प्रदर्शित कर खूब सूर्खियां बटोरी। अधिकांश पहलवानो के जोड़ न मिलने एवम पहलवानों की बराबरी रहने पर दर्शक मायूस दिखे। बतौर मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता पार्टी महासचिव राजिव राय ने बलिया के राहुल एवं हरियाणा के गोपी पहलवान का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराया। बलिया पप्पू पहलवान एवं मुन्ना राम के बीच, परसिया संजय एवं नरला दिनेश के बीच सरायभारती दुर्गेश एवं मंचल वाराणसी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। राजीव राय ने कहा कि कुश्ती कला भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। इस कला को आगे लाने के लिये युवाओं की आगे आने का आह्वान किया। आयोजक मंटू पहलवान एवं मटरू पहलवान ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं साफा बाँध कर स्वागत किया। रेफरी की भूमिका में पारसनाथ यादव बबलू सिंह एवं मानता पहलवान रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, दद्दन यादव, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, सतीश सिंह, समर बहादुर सिंह, मुन्नू , आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हरेन्द्र पहलवान एवम रमेश पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed