{"_id":"5a91aa9c4f1c1bb2208bb0a7","slug":"131519495836-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में शांति व्यवस्था कायम रखने की डीएम ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में शांति व्यवस्था कायम रखने की डीएम ने की अपील
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। होली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आपसी सौहार्द के साथ अधिकारी द्वय ने त्योहार मनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विवादित जगहों का भ्रमण कर लें। कहा कि किसी नए या विवादित जगह पर होलिकादहन नहीं होगी। किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नहीं होगी। होली के दिन पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। कहा कि होली के दिन शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखा जाए। ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे शांति भंग की सम्भावना पैदा हो। खुशनुमा माहौल में होली का त्योहार संपन्न हो। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों से फीडबैक लिया। पिछले पांच साल तक होली पर हुए छोटे-बड़े मामलों की जानकारी ली। कहा कि विवादित जगहों पर एसओ जाकर देख लें। जहां बड़ा विवाद हो वहां सीओ जाएं। किसी भी हालत में आपसी रंजिश का असर होली के दिन नहीं दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि होली के दिन शराबबंदी पूरे दिन रहेगी। गांवों में साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ एवं शहरी क्षेत्रों के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। यह भी कहा कि पानी व बिजली की आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों की 25 फरवरी से 3 मार्च तक अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगा दें कि वह अपने क्षेत्र में ही रहेंगे। सफाई का विशेष अभियान रविवार से ही चलाएं। डीएम ने कहाकि बिजली में कोई खराबी आए तो तत्काल ठीक किया जाए। होली त्योहार के दिन आकस्मिक स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिया कि हर पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में डॉक्टर अपनी टीम के साथ तत्पर रहेंगे। नकली खाद्य सामग्री के विरूद्घ लगातार छापेेमारी करने के लिए खाद्य विभाग की टीम को निर्देश दिया। कहाकि होली के दिन ही जुम्मे की नमाज पड़ी है। इसको लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, सभी एसडीएम, सीओ, एसओ, समाजसेवी सिकंदर खां, अफसल आलम, असगर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन