{"_id":"5a3bf2c34f1c1bf61b8b46da","slug":"131513878211-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनादि न होने के कारण नहीं हो सका चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनादि न होने के कारण नहीं हो सका चयन
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। थाना क्षेत्र के मथौली ग्राम सभा में गुरुवार को कोटे की दूकान के लिए आयोजित खुली बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले। जिससे तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है।
मथौली ग्राम सभा स्थित जटहवा बाबा स्थल पर कोटे की दुकान के लिए एडीओ पंचायत कविंद्र नाथ राय, सचिव तेज बहादुर भारती एवं एसआई रविंद्र कुमार की उपस्थिति में मतदान चल रहा था। इस बीच सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की दावेदार लाल बुची पुत्री कन्हैया गोंड तथा सविता देवी पत्नी विनोद गोंड़ के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गये। पल भर में बैठक स्थल पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। जिसमें लाल बु्ची (21) वर्ष, देवंती देवी (40), लालमुनि (55), भुवनेश्वर (70) वर्ष तथा उर्मिला (40) घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। लाठी-डंडों की बरसात के बीच एडीओ पंचायत तथा सचिव बैठक निरस्त कर के भाग लिए। एसएचओ ने बताया कि अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।